मलाढ महादलित बस्ती के 77 लोगों को डीएम ने प्रदान किया राशन कार्ड

लाभुकों के चेहरे पर दिख रही थी खुशी
– लाभुकों के चेहरे पर दिख रही थी खुशी किशनपुर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डीएम कौशल कुमार ने मलाढ पंचायत के मलाढ़ महादलित बस्ती में 77 नए राशन कार्ड का वितरण किया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय प्रसाद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. डीएम ने वार्ड नंबर 12 के लाभार्थी मंजुला देवी, राजन देवी, संदीप देवी, रूपा देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, वृंदा देवी, सोनी देवी, चंद्रिका देवी, जयमाला देवी सहित अन्य कई लाभार्थियों को अपने हाथों से कार्ड प्रदान किया. जिससे लाभुकों में खुशी का माहौल था. लाभुकों ने कहा कि सरकार के आने से उनलोगों को गांव में यह कार्ड मिल गया. जिसके लिए वे लोग लंबे समय से प्रतीक्षारत थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




