सीमावर्ती इलाके का डीएम व एसपी ने किया दौरा, कहा त्योहार में विधि व्यवस्था बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

ऐसे अराजक तत्व क़ो हम सन्देश देना चाहेंगे कि आप किसी भी प्रकार का अराजकता उत्पन्न नहीं करें.

विज्ञापन

वीरपुर थाना इलाके में दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सोमवार की शाम डीएम सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने दौरा किया. थाना परिसर में मीडिया से बातचीत करते डीएम ने क्षेत्र के लोगों क़ो दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था क़ो बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है. जिले के पूजा पंडाल का भ्रमण किया गया है. कोशिश की गई है कि हर जगह पुलिस की प्रतिनियुक्ति हो. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी प्रकार का किसी भी व्यक्ति के द्वारा विधि व्यवस्था क़ो चुनौती दी जाती है. किसी प्रकार का उपद्रव करने की कोशिश की जाती है, तो हमलोग काफ़ी गंभीर एक्शन लेंगे. कठोर कार्रवाई करेंगे. ऐसे अराजक तत्व क़ो हम सन्देश देना चाहेंगे कि आप किसी भी प्रकार का अराजकता उत्पन्न नहीं करें. वहीं आम लोगों से भी अपील है कि पर्व का आनंद लें. यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है. कुछ देखते हैं तो नजदीकी थाना या 112 पर कॉल करें. इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन