सरस्वती पूजा व विसर्जन के दौरान नहीं बजेगी डीजे, नियम उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

Published at :29 Jan 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा व विसर्जन के दौरान नहीं बजेगी डीजे, नियम उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने सभी से शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने की अपील की

विज्ञापन

कुनौली. सरस्वती पूजा की सफलता लेकर कुनौली थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने सभी से शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने की अपील की. बताया कि इस पूजा के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है. सभी पूजा समिति के सदस्य ससमय अपना लाइसेंस बनवा लें. कहा कि पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजेगा. कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बताया कि अगर कहीं पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलती है तो थाना को तुरंत सूचना इसकी दें. मौके पर शकील अहमद, वासिद अहमद, पुरुषोत्तम भगत, मनोज सिंह, विशेश्वर सिंह, जीबछ मेहता, मुखिया प्रकाश चंद्र मेहता, दिलीप रजक, सुनील कुमार, सुरेश वर्मन, शंकर बनर्जी, पवन मंडल, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन