रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंधित

थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, दिए कई निर्देश
– थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, दिए कई निर्देश त्रिवेणीगंज. रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क और सजग है. होली और ईद जैसे बड़े त्योहारों के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अब प्रशासन का फोकस रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर है. इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अभिनव भारती ने की. बैठक में थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने स्पष्ट किया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है. उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांति से त्योहार मनाने की अपील की. कहा कि सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. जुलूस के दौरान तलवार या अन्य घातक हथियारों का प्रदर्शन प्रतिबंधित है. कहा कि इस दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी. नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सहयोग करें. बीडीओ अभिनव भारती ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए. बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलूस के मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा लिया जायेगा. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई. बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमालुद्दीन खान, अश्विनी कुमार डब्लू, दीप नारायण यादव, सनाउल्लाह, मो जब्बार, भोला चौधरी, बोधी यादव, कुमोद गुप्ता, रंजन सिन्हा समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




