होली पर्व को लेकर 22 मार्च को एक साथ मनाया जायेगा जिला स्थापना व बिहार दिवस, आयोजित किये जायेगें कई कार्यक्रम

Published at :24 Feb 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
होली पर्व को लेकर 22 मार्च को एक साथ मनाया जायेगा जिला स्थापना व बिहार दिवस, आयोजित किये जायेगें कई कार्यक्रम

गांधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे.

विज्ञापन

सुपौल 14 मार्च को होली पर्व के कारण इस वर्ष जिला स्थापना दिवस 22 मार्च को बिहार दिवस के साथ मनाया जायेगा. जिला स्थापना दिवस व बिहार दिवस को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रबुद्धजनों के साथ एक बैठक की गयी. बैठक में बिहार दिवस के साथ ही जिला स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में डीएम ने कहा कि इस बार होली पर्व होने के कारण 22 मार्च को बिहार दिवस के दिन गांधी मैदान में दोनों दिवस एक साथ मनाया जायेगा. कहा कि 22 मार्च को जिले भर में प्रभातफेरी निकाली जायेगी. इसके अलावे गांधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे. साथ ही लायंस क्लब व मारवाड़ी संघ समिति द्वारा भी स्टॉल लगाया जायेगा. मौके पर एडीएम राशिद कलीम अंसारी, एसडीएम इंद्रवीर कुमार, सीएस डॉ ललन कुमार ठाकुर, नागेंद्र नारायण ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद यादव, युगल किशोर अग्रवाल, अमर कुमार चौधरी, विमल कुमार यादव, धर्मेंद्र सिंह पप्पू, विश्वासचंद्र मिश्रा, प्रो निखिलेश सिंह, जमालउद्दीन, जियाउर रहमान, एम वली, सुब्रत मुखर्जी, अभय तिवारी, खुर्शीद आलम, दयानंद भारती, शंभू चौधरी आदि मौजूद थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन बिहार स्थापना व जिला स्थापना दिवस के मौके पर 22 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिसमें देश के नामचीन कलाकार भाग लेंगे. इसके लिए एडीएम को जबावदेही सौंपी गयी है. कलाकार का चयन एडीएम करेंगे. 23 मार्च को नगर भवन में स्कूली बच्चों का होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम बिहार स्थापना दिवस व जिला स्थापना दिवस के मौके पर 23 मार्च को नगर भवन में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिसके लिए सभी स्कूलों को सूचना भेजी जायेगी. इसके बाद विभिन्न विद्याओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा. जलाये जायेंगे दीप जिला स्थापना दिवस व बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान स्थित पोखर में दीपोत्सव मनाया जायेगा. वहीं गांधी में विभिन्न विभाग द्वारा विकासात्मक स्टॉल लगाया जायेगा. जहां विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहेगें. वहीं आनंद मेला का भी आयोजन किया जायेगा. जहां जीविका दीदी द्वारा खाने पीने का स्टॉल लगाया जायेगा. दोनों दिवस मनाये जाने से पूर्व नगर परिषद द्वारा शहर की समुचित सफाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन