स्वच्छता कर्मी व पर्यवेक्षकों की बैठक में मानदेय और स्वच्छता कीट की मांग पर हुई चर्चा

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता गगन कुमार झा ने की
वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के विसनपुर शिवराम पंचायत सरकार भवन में प्रखंड क्षेत्र के स्वच्छता कर्मी व सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता गगन कुमार झा ने की. बैठक में मुख्य रूप से मानदेय और पिछले पांच वर्षों से स्वच्छताकर्मियों को उनका परिधान व स्वच्छता कीट विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराये जाने पर स्वच्छताकर्मियों में आक्रोश दिखा. स्वच्छता कर्मियों ने कहा कि सबसे अधिक जोखिम भरा और गंदगी का काम हमलोग करते हैं. बावजूद सरकार को इस ओर ध्यान नहीं जाता है. पिछले लगभग दो वर्षों से स्वच्छता कर्मी और पर्यवेक्षक अपने मानदेय और स्वाचाटा कीट की मांग को लेकर पूरे बिहार में प्रखंड स्तर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं. लेकिन सरकार उनकी नहीं सुनती है, जिससे दिन प्रतिदिन समस्या बढ़ती जा रही है. स्वच्छता कर्मियों का कहना था कि वे लोग पंचायत में सबसे निचले तबके का कार्य करते हैं और पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में लगे रहते हैं. जिसके एवज में मात्र 3000 एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक को 5000 मानदेय मिल रहा है. इससे घर परिवार का भरण पोषण सही तरीके से नहीं होता है. इसी आवाज को बुलंद करने के लिए जिला मुख्यालय में एकजुट होकर के सम्मान सम्मेलन करने का कार्य करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




