वर्ग कक्ष के अभाव में शिक्षण कार्य में हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन को 2024 में करना था हेंडओवर, अब तक नहीं हो सका पूर्ण निर्माण

विज्ञापन

– निर्माणाधीन भवन को 2024 में करना था हेंडओवर, अब तक नहीं हो सका पूर्ण निर्माण छातापुर. प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय नन्ही टोला रामपुर नौ वर्ष पूर्व प्लस टू में हुए प्रोन्नति के बावजूद वर्गकक्ष के अभाव से जूझ रहा है. जिसके कारण विद्यालय के सफल संचालन व पठन पाठन कार्य में समस्या बनी हुई है. कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के छात्रों को पूर्व से बने वर्ग कक्ष में ही पढ़ाने की मजबूरी है. विद्यालय प्रबंधन की मानें तो इस विद्यालय को वर्ष 2016-17 में उत्क्रमित कर टेन प्लस टू का दर्जा दिया गया था. इसके बाद बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संचरना विकास निगम लिमिटेड के द्वारा कराये जा रहे तीन मंजिला बिल्डिंग निर्माण कार्य मंथरगति से चल रहा है. दो करोड़ 30 लाख की लागत से बन रहे इस भवन को फरवरी 2024 में ही हैंडओवर किया जाना था. उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी एचएम रौशन कुमार झा एवं मध्य विद्यालय के प्रभारी एचएम राधाकृष्ण सिंह के अनुसार कक्षा नौ से 12वीं तक में करीब सवा दो सौ छात्र छात्राओं का नामांकन है. वहीं कक्षा एक से आठ तक में छात्रों के नामांकन की संख्या करीब पांच सौ के आसपास है. पूर्व से उपलब्ध वर्गकक्ष के भरोसे ही पठन पाठन कार्य चल रहा है. निर्माणाधीन नया बिल्डिंग अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया है. जिसके कारण छात्रों को आधार संरचना एवं देय सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. निर्माण स्थल पर मौजूद संवेदक के प्रतिनिधि प्रफुल्ल मोहन मिश्र ने बताया कि स्थानीय विवाद व कई समस्याओं के कारण निर्माण कार्य में विलंब हुआ है. बिल्डिंग के फिनिशिंग का कार्य अंतिम दौर में है. फरवरी के प्रथम सप्ताह तक विद्यालय को हैंडओवर कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन