दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, संगठन मजबूती का लिया गया संकल्प

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 19 Feb 2026 6:21 PM

विज्ञापन

शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने किया

विज्ञापन

सुपौल. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसका शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यशाला प्रभारी एवं मधेपुरा के पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव चौधरी ने कहा कि आगामी मार्च माह में भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा. इन कार्यशालाओं में मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल विचारों को बौद्धिक रूप से समझाना इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य है. कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश मंत्री एवं सुपौल जिला संगठन प्रभारी सत्येंद्र भट्ट व संगठन प्रभारी अनुरंजन झा ने कहा कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यशाला को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना होगा. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अन्य दलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं, जिन्हें पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रमों एवं अनुशासन से परिचित कराना आवश्यक है. इन्हें प्रशिक्षित कर भाजपा के प्रति समर्पित करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी इन कार्यशालाओं के माध्यम से लिया जाएगा. कार्यक्रम में पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, पूर्व विधायक अमला सरदार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, केशव प्रसाद, गुड्डू, मुन्ना सिंह, प्रो बैजनाथ भगत, सरोज कुमार झा, सुरेंद्र नारायण पाठक, मनोज पाठक, रणधीर ठाकुर, अशोक सम्राट, सुशील कुमार यादव, प्रकाश झा, विष्णु देव पंडित, विमलेंदु ठाकुर, विनीता देवी, सीमा कुशवाहा, स्मृति कुमारी, रूबी जायसवाल, महेश देव, प्रमोद खान, मनोज कुमार सिंह, शालिग्राम पांडेय, सुमनचंद, जगदीश प्रसाद यादव, भूषण दिवाकर, पिंटू मंडल, परमानंद सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन