कांग्रेस नेता अनुपम ने राहुल गांधी से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

राज्य व राष्ट्रीय राजनीति पर हुई चर्चा

विज्ञापन

– राज्य व राष्ट्रीय राजनीति पर हुई चर्चा सुपौल. कांग्रेस नेता एवं ‘युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली स्थित दस जनपथ में मुलाकात के बाद प्रेस को जारी बयान में कहा कि नेता प्रतिपक्ष से करीब सवा घंटे तक चली बातचीत में बिहार समेत राष्ट्रीय राजनीति की चर्चा हुई. कहा कि विपक्ष को पुनर्जीवित करने की रणनीति के साथ-साथ देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने अनुपम को सुपौल सीट से टिकट दिया था, जिसे बाद में बदल दिया गया. इस फैसले को लेकर देशभर में चर्चाएं हुईं. कांग्रेस पार्टी बिहार में अपनी सियासी ताकत बढ़ाने और संगठन में नई ऊर्जा के संचार के लिए अनुपम की भूमिका को अहम मान रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन