भाजयुमो मध्य मंडल अध्यक्ष बने धर्मेंद्र

Updated:
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत कुमार मिश्रा द्वारा श्री चौधरी को उक्त आशय की जानकारी पत्र के माध्यम से दी गयी है

विज्ञापन

छातापुर. प्रखंड क्षेत्र के चुन्नी पंचायत निवासी युवा नेता धर्मेंद चौधरी भाजयुमो मध्य मंडल के अध्यक्ष बनाये गए हैं. भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत कुमार मिश्रा द्वारा श्री चौधरी को उक्त आशय की जानकारी पत्र के माध्यम से दी गयी है. मनोनयन पत्र के अनुसार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदू मिश्रा एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव की अनुमति से मध्य मंडल अध्यक्ष के पद पर उनका मनोनयन किया गया है. श्री चौधरी ने खुशी व्यक्त करते नई जिम्मेवारी देने के लिए प्रदेश व जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है. कहा कि पार्टी ने जिस आशा और उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है. उस अनुरूप वे अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. मनोनयन पर शालीग्राम पांडेय, प्रशांत उर्फ काली झा, केशव कुमार गुड्ड, गौरीशंकर भगत, पवन हजारी, सुरज चंद्र प्रकाश, ललितेश्वर पांडेय, सत्यप्रकाश, राजा सिंह, विजय चौधरी, अशोक दास, रामटहल भगत, गुंजन भगत, सतीश साह, चंद्रदेव पासवान, सरिता साह आदि ने उन्हें बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन