कालरात्रि पूजा पर श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण, लगाये माता के जयकारे

Updated:
विज्ञापन
कालरात्रि पूजा पर श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण, लगाये माता के जयकारे

पंडित रत्नजय झा ने बताया कि भक्तों के लिए मंदिर के पट्ट खोल दिए गए है

विज्ञापन

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के भीमनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में चैत्र नवरात्रा के सातवें दिन शुक्रवार को देवी दुर्गा के सातवें रूप कालरात्रि की पूजा की गई. इससे पूर्व सुबह में भीमनगर के वार्ड नंबर 11 स्थित शिवदुर्गा मंदिर के लिए बेल पूजन और न्योता देने का रश्म पूरा किया गया. मंदिर कमेटी की देख-रेख में ढाक व नग��ड़े के साथ श्रद्धा व भक्ति पूर्वक माता को डोली में बिठाकर मंदिर में लाया गया. इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. पंडित रत्नजय झा ने बताया कि भक्तों के लिए मंदिर के पट्ट खोल दिए गए है. सप्तमी के अवसर पर शिव-दुर्गा मंदिर पूजा कमेटी के द्वारा बेलपूजन के बाद नगर भ्रमण के कार्यक्रम किया गया. जहां श्रद्धालुओं ने भीमनगर सहरसा चौक के रास्ते पेट्रोल पंप होते हुए मंदिर प्रांगण तक गए और माता की जयकारा लगाए. इस दौरान बच्चे, युवा के साथ साथ महिलाओं व युवतियों को भी काफी भक्तिमय माहौल में देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन