सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर डीईओ ने परीक्षा केंद्र का लिया जायजा, दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर डीईओ ने परीक्षा केंद्र का लिया जायजा, दिये निर्देश

बेंच-डेस्क की व्यवस्था, शौचालय की साफ-सफाई, विद्यालय परिसर एवं वर्ग कक्षों की स्वच्छता की स्थिति की गहन जांच की गई.

विज्ञापन

सुपौल बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने सदर प्रखंड एवं किशनपुर अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया. इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, इनविजिलेटरों की उपस्थिति, बेंच-डेस्क की व्यवस्था, शौचालय की साफ-सफाई, विद्यालय परिसर एवं वर्ग कक्षों की स्वच्छता की स्थिति की गहन जांच की गई. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं इनविजिलेटरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के क्रम में मध्य विद्यालय गौरवगढ़ में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, किताब एवं डायरी का वितरण भी किया. साथ ही विद्यालय में आयोजित साप्ताहिक परीक्षा का अवलोकन कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन