रेल सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Published at :24 Feb 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
रेल सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

ललितग्राम से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण ट्रेन का गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाए

विज्ञापन

सुपौल युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा सोमवार को अपने समर्थकों के साथ गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना के बाद स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. इस दौरान उन्होंने रेल सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कहा कि सुपौल जिले के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलनी चाहिए. कहा कि वर्तमान में ललितग्राम से अमृतसर के लिए चलाई जा रही जनसाधारण ट्रेन को स्थायी रूप से चलाया जाए. उन्होंने बताया कि सुपौल जिला बिहार का अंतिम छोर है और नेपाल की सीमा से सटा हुआ है. यहां से प्रतिदिन हजारों लोग पलायन करते हैं, जिन्हें सहरसा जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है. इस समस्या के समाधान के लिए इस ट्रेन को स्थायी रूप से चलाना जरूरी है. कहा कि ललितग्राम से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण ट्रेन का गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाए. इसके अलावा उन्होंने पटना से सहरसा के बीच चलने वाली कोसी एक्सप्रेस का समय पुनः निर्धारित करने की भी मांग की. ताकि रात 10 बजे सहरसा पहुंचने वाली इस ट्रेन के यात्रियों को रातभर स्टेशन पर इंतजार नहीं करना पड़े. वहीं गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराने, वीणा-एकमा रेलवे स्टेशन पर शाम 7 बजे के बाद टिकट बुकिंग काउंटर बंद हो जाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है. इस समस्या के समाधान करने की मांग की. कहा कि यदि रेल विभाग उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं करता है तो वे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे. मौके पर मुन्ना सिंह, सुमन कुमार, अशोक झा, सुरेश कुमार, ललन कुमार झा, शंकर कुमार, पिंटू कुमार सिंह, सुनीता देवी, पारो देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन