स्वच्छता कर्मियों की छंटनी के विरोध में प्रदर्शन

स्वच्छता कर्मियों ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया
सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने बुधवार को वार्ड नंबर 07 में कचरा प्रसंस्करण भवन के पास स्वच्छता कर्मियों की छटनी के विरोध में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया. स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि एक साल पहले ही उन लोगों को स्वच्छता कर्मी के रूप में पंचायत के प्रत्येक वार्ड में दो-दो स्वच्छता कर्मियों का चयन किया गया. लेकिन पंचायत में दो-दो स्वच्छता कर्मियों में से एक-एक स्वच्छता कर्मी को छंटनी किया जा रहा है. स्वच्छता कर्मियों ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे स्वच्छता कर्मियों का कहना था कि एक साल के अंदर ही सरकार द्वारा एक-एक स्वच्छता कर्मी को हटाए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. मौके पर स्वच्छता कर्मी संतोष सदा, शोभा देवी, दिलीप सदा, चलितर सदा, शिव कुमार सदा, पार्वती देवी, सुभाष मंडल, रेखा देवी, खैरुल खातून, अर्जुन मुखिया, सुनीता देवी, मो. मंगल, सको खातून, पूजा देवी, रमन राम, विनोद कुमार, नीतू देवी, रुकेन राम, बिजली देवी, ब्रह्मदेव मुखिया, कैलाश मंडल, परमेश्वर मंडल, सुरेश कुमार, दिलीप कुमार सदा, केलू सदा, रंजू देवी सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










