कृषकों को पंचायत में शिविर लगाकर बिजली मीटर देने की उठी मांग

Published at :23 Feb 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
कृषकों को पंचायत में शिविर लगाकर बिजली मीटर देने की उठी मांग

अनुमंडलीय कार्यालय सभागार में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक एसडीएम शंभूनाथ की अध्यक्षता में हुई

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. अनुमंडलीय कार्यालय सभागार में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक एसडीएम शंभूनाथ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसडीएम ने आपूर्ति पदाधिकारी को ससमय खाद्यान्न उठाव और वितरण करने का निर्देश दिया. साथ ही पीडीएस को माप तौल का लाइसेंस नवीनीकरण जल्द से जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया. बैठक में ब्रह्मानंद दीक्षित और देव कृष्ण यादव द्वारा किराना दुकान में मिलावटी और एक्सपायर मसाले धनिया, मिर्ची एवं अन्य मिलावटी मसाले की धड़ल्ले से बिक्री किए जाने से संबंधित मामले पर रोक लगाने और कार्रवाई करने का मामला उठाया. इसके जवाब में एसडीएम ने उपस्थित आपूर्ति पदाधिकारी को बाजार के किराना दुकान में बिक रहे मसालों के सैंपल लेकर उसे जांच में भेजने को कहा. जिला परिषद सदस्य ई प्रवेश प्रवीण ने बैठक में कृषि बिजली फीडर का मामला उठाया. कहा कि कृषि फीडर के तहत अप्लाई किए कृषकों को प्राथमिकता के आधार पर पंचायतवार कैंप लगाकर बिजली मीटर उपलब्ध कराया जाए. मीटर के लिए किसानों को विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है. जिससे किसानों को भारी परेशानी होती है. इस पर एसडीएम ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायतों में शिविर लगाकर ऐसे किसान जो कनेक्शन के लिए ऑनलाइन अप्लाई किए हैं, उसे बिजली मीटर उपलब्ध कराया जाए. इसके जवाब में बैठक में उपस्थित बिजली विभाग के एई आकाश कुमार ने बताया नए फीडर पर काम तेजी से चल रहा है, एई ने आश्वस्त कराया कि इस दिशा में जल्द काम कर कृषकों की समस्या को अविलंब दूर किया जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना की भी जानकारी दी. बैठक में एसडीएम ने उपस्थित सदस्यों से कहा कि अनुमंडल अंतर्गत सभी राशन कार्डधारी सदस्यों का विभागीय निर्देशानुसार सभी जन वितरण प्रणाली के ई-पॉश मशीन के माध्यम से राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों का ई केवाईसी किया जा रहा है, जिसमें सभी सदस्यों से सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र अंतर्गत आसपास के सभी राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं, सदस्यों को ईकेवाईसी करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया. जिससे कोई भी राशन कार्ड में अंकित सदस्य ई केवाईसी से वंचित न रहे. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिवेणीगंज एवं छातापुर को सभी उपभोक्ताओं के बीच इसका प्रचार-प्रसार करवाते हुए ई पॉश मशीन के माध्यम से उनके पोषक क्षेत्र के सभी राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों का ई केवाईसी करवाने का निर्देश दिया. ताकि कोई भी सदस्य ई केवाईसी से वंचित नहीं रहे. एसडीएम ने इस दौरान बताया कि अब तक अनुमंडल क्षेत्र में 83 प्रतिशत ही ईकेवाईसी पूर्ण हुआ है. जिसे शत प्रतिशत पूर्ण करना है. बैठक में जिला परिषद सदस्य सोनम रानी, भुवनेश्वरी साह, ब्रह्मानंद दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि डीके यादव, गणेश झा, जयकृष्ण यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन