ePaper

शिक्षकों को नगर आवास भत्ता देने की मांग, 15 दिनों में सीमांकन का दिया आश्वासन

Updated at : 13 Mar 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों को नगर आवास भत्ता देने की मांग, 15 दिनों में सीमांकन का दिया आश्वासन

शिक्षकों को 7.5 प्रतिशत की संशोधित दर से नगर आवास भत्ता देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने अनुमंडल संयोजक प्रभात कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राज साहिल से मुलाकात कर नगर परिषद के 08 किलोमीटर के दायरे में आने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को 7.5 प्रतिशत की संशोधित दर से नगर आवास भत्ता देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. शिक्षक संघ के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि नगर विकास विभाग बिहार के पत्रांक 07/विविध-48/21, दिनांक 22 दिसंबर 2022 के आलोक में नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत 08 किलोमीटर के दायरे में स्थित विद्यालयों के शिक्षकों को परिवर्द्धित दर से मकान किराया भत्ता (शहरी आवास भत्ता) दिया जाना है. इस संदर्भ में बीईओ ने 2 मई 2023 को ज्ञापांक 305 के माध्यम से नगर परिषद क्षेत्राधीन 8 किलोमीटर की परिधि में स्थित विद्यालयों में कार्यरत सभी प्रकार के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को शहरी आवास भत्ता स्वीकृत करने हेतु 33 विद्यालयों की सूची भेजी थी. इस सूची को अलग-अलग रूप में उपलब्ध कराने के लिए डीपीओ (स्थापना) ने 30 मई 2023 को ज्ञापांक 1069 के माध्यम से नगर परिषद के ईओ को पत्र लिखकर विद्यालयों की अलग-अलग सूची अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. लेकिन यह मामला अब तक ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है. हालांकि मंगलवार को नगर परिषद ईओ राज साहिल ने शिक्षकों की इस मांग को उचित मानते हुए 15 दिनों के भीतर सीमांकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन