उमंग 2024 खेल महोत्सव के चौथे दिन 100 मीटर दौड़ में दीपक रहे प्रथम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Oct 2024 6:23 PM
बालिका वर्ग में अंजू कुमारी प्रथम, श्रेया कुमारी द्वितीय व आरती कुमारी तृतीय स्थान पर रही
करजाईन. करजाईन बाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज राघोपुर में आयोजित उमंग 2024 खेल महोत्सव के चौथे दिन बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में दीपक कुमार को प्रथम, नीतीश कुमार को द्वितीय व मयंक को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. बालिका वर्ग में अंजू कुमारी प्रथम, श्रेया कुमारी द्वितीय व आरती कुमारी तृतीय स्थान पर रही. बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में राहुल कुमार प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय व मयंक कुमार को तीसरा स्थान मिला. बालिका वर्ग में स्वीटी कुमार प्रथम, अंजू कुमारी दूसरा व प्रीति कुमारी ने तीसरा स्थान पाया. वहीं बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में राजभूषण प्रथम, मो समीम द्वितीय व लालवीर तृतीय स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में अंजू ने प्रथम, सपना ने द्वितीय व कुमारी साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं. इसके अलावा बालक वर्ग के लंबी कूद में राजभूषण को प्रथम, नीतीश को द्वितीय और दीपक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. बालिका वर्ग में अंजू प्रथम, स्वीटी द्वितीय तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान पाया. बालक वर्ग के ऊंची कूद में अभिजीत ने प्रथम आशीष रंजन ने द्वितीय तथा संतू कुमार ने तृतीय स्थान पाया. बालिका वर्ग में अंजू प्रथम, मेघा द्वितीय व प्रीति कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा बालक वर्ग के ज्वैलिन थ्रो में संतू कुमार प्रथम, अभिजीत कुमार द्वितीय व इजाज अहमद तृतीय स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में स्वीटी कुमार प्रथम, अनुष्का कुमारी द्वितीय तथा सोनम कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में राजभूषण प्रथम, संतू द्वितीय तथा विकास चौबे तृतीय स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में स्वीटी कुमारी प्रथम, अनुष्का कुमारी द्वितीय तथा मुस्कान कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. प्रतियोगिताओं के आयोजन में प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार सिंह, प्रो चंद्रशेखर पंडित, प्रो पूजा रानी, खेल पदाधिकारी प्रो आशीष नारायण केशव, प्रो राजीव कुमार, प्रो राहुल चौधरी, डॉ दीपक कुमार सहित कॉलेज के सभी विभागों के प्रोफेसर व छात्र- छात्रा उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










