ePaper

शहीद राजकिशोर यादव की मनायी गयी 34वीं पुण्यतिथि

Updated at : 28 Jan 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद राजकिशोर यादव की मनायी गयी 34वीं पुण्यतिथि

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने की

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज, मुख्यालय स्थित राजकिशोर बस स्टैंड परिसर में बुधवार को शहीद राजकिशोर यादव की 34वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के साथ मनायी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नेता शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने किया. सभा में उपस्थित नेताओं, गणमान्यों और कार्यकर्ताओं ने शहीद राजकिशोर यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा गया. मौके पर शहीद राजकिशोर की धर्मपत्नी राजद नेत्री प्रो. अनिता देवी और उनके पुत्र ई सौरभ सोनू भी मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा कि स्व राजकिशोर यादव एक समाजवादी नेता थे. वे दबे-कुचले, पिछड़े और शोषित वर्गों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहे. वे एक बेहतर समाज के चिंतक और गरीबों के सच्चे हमदर्द थे. शहीद राजकिशोर की पत्नी प्रो अनिता देवी ने कहा कि स्व राजकिशोर यादव की हत्या 28 जनवरी 1992 को इसी बस स्टैंड पर राजनीतिक कारणों से गोली मारकर कर दी गई थी. उनकी याद में हर वर्ष पुण्यतिथि मनाई जाती है. लेकिन दुखद बात यह है कि आज तक उनके हत्यारों को सजा नहीं मिल सकी है. श्रद्धांजलि सभा में उप मुख्य पार्षद गीता देवी, डॉ विश्वनाथ सरार्फ, जयनारायण यादव, सज्जन कुमार संत, जगदेव राम, डपरखा पैक्स अध्यक्ष अश्वनी कुमार उर्फ डब्लू यादव, योगेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार भारती, बोधी यादव, रामा सिंह, अखिलेश कुमार, पप्पू भगत, सुरेश कुमार, अभिषेक यादव, ई राहुल कुमार, त्रिलोक कुमार, नीरज कुमार, संतोष कुमार सियोटा, गुड्डू यादव, मिथिलेश कुमार, संजय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन