शहीद राज किशोर यादव की मनायी गयी 33वीं पुण्यतिथि

Published at :28 Jan 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद राज किशोर यादव की मनायी गयी 33वीं पुण्यतिथि

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन त्रिलोक कुमार ने किया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित राजकिशोर बस स्टैंड परिसर में मंगलवार को शहीद राजकिशोर की 33वीं पुण्यतिथि के मौके पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता शहीद राजकिशोर यादव की पत्नी राजद नेत्री अनिता देवी ने की. जबकि संचालन कॉमरेड जयनारायण यादव ने किया. सभा में उपस्थित नेताओं एवं गणमान्यों ने राजकिशोर यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही दो मिनट मौन रखा गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद राजकिशोर एक बेहतर समाज के चिंतक, गरीबों के हमदर्द थे. साथ ही वे दबे-कुचले, पिछड़े एवं शोषित समाज के हित के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे. साथ ही शहीद राजकिशोर एक नेक व अच्छे समाज का चिंतक, सर्वहारा के नेता, गरीबों का हमदर्द हमारे बीच नहीं रहे. लेकिन उनके द्वारा समाज में किया गया कार्य हमेशा लोगों के दिलों मे बना रहेगा. कहा कि आज ही के दिन 1992 ई में राजनीतिक के तहत लोकप्रिय नेता की हत्या कर दी गई थी. भले वे नहीं रहे. लेकिन लोगों के बीच वे हमेशा जिंदा रहेंगे. वहीं शहीद राजकिशोर की पत्नी राजद नेत्री अनिता देवी ने कहा कि त्रिवेणीगंज के सर्वहारा का नेता छिन गया. वहीं अन्य वक्ताओं ने शहीद राजकिशोर को ईमानदार और मजबूत इरादों वाला व्यक्तित्व बताया. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन त्रिलोक कुमार ने किया. श्रदांजलि सभा में उप मुख्य पार्षद गीता देवी, सज्जन कुमार संत, डॉ विश्वनाथ सरार्फ, राजकिशोर यादव, योगेंद्र कुमार यादव, सुरेश यादव, अश्वनी कुमार उर्फ डब्लू यादव, मोहम्मद मुर्तजा अंसारी, सौरभ सोनू, अभिषेक यादव, दिनेश यादव, त्रिलोक कुमार, राहुल कुमार, राजीव कुमार, प्रो अनिल यादव, जवाहर यादव, जनार्दन यादव, परमेश्वरी यादव, बोआ यादव, सुशांत यादव, सचेन्द्र यादव, आशीष यादव, संजय कुमार, मंजीत कुमार, शुम्मी यादव, अमीषा, अंशु, ज्योति आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन