पुल के नीचे पानी से शव बरामद, हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 6:52 PM
शव की पहचान सिमराही नगर पंचायत के धर्मपट्टी निवासी मो तस्लीम के रूप में की गयी
राघोपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में एनएच 27 किनारे स्थित मछली मार्केट के बगल से गुजरने वाली पुल के नीचे शनिवार की संध्या एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने सबसे पहले शव को उपलाते देखा, जिसके बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने बांस बल्ले के सहारे शव को बाहर निकाला और तत्काल इसकी सूचना राघोपुर पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव के शिनाख्त का प्रक्रिया शुरू कर दी. शव की पहचान सिमराही नगर पंचायत के धर्मपट्टी निवासी मो तस्लीम के रूप में की गयी. शव की पहचान होने के बाद मृतक के अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए. वहीं मृतक की पत्नी जुबैदा खातून ने इसे हत्या करार देते हुए बताया कि किसी ने उसके पति को दुश्मनी के कारण फांसी लगाकर हत्या कर दी है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया करवाई जा रही है. आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










