शिवालय में जलढरी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published at :27 Feb 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
शिवालय में जलढरी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बारात में शामिल कई आकर्षक झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना था. बारात में आतिशबाजी के बीच भक्ति गीतों पर थिरकते झूमते शिव भक्तों का जोश व जज्बा देखते ही बन रहा था

विज्ञापन

सुपौल मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को महा शिवरात्रि को लेकर धूम मची रही. रात्रिकाल शिवशंकर पार्वती विवाह की रश्म अदायगी के बाद गुरुवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी. प्रातःकाल से शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ जुटने लगी. जहां कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने शिवालय में जलढरी कर पूजा अर्चना की. सदर प्रखंड स्थित बाबा तिलहेश्वर नाथ मंदिर परिसर से शिवशंकर की बारात निकाली गयी. गाजे बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए. बारात में शामिल कई आकर्षक झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना था. बारात में आतिशबाजी के बीच भक्ति गीतों पर थिरकते झूमते शिव भक्तों का जोश व जज्बा देखते ही बन रहा था. वहीं मुख्य सड़क पर निकली बारात में लग रहे हर हर महादेव के जयकारों से इलाका गुंजायमान हो रहा था. इसके बाद देवो का देव महादेव का श्रृंगार पूजन किया गया. श्रृंगार पूजन के अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन