Supaul News : सुल्तानगंज के ईओ हत्याकांड को लेकर शोकसभा

सुल्तानगंज नगर परिषद के ईओ कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर पूरे राज्य में नगर पंचायत के पदाधिकारी और कर्मी मर्माहत हैं.
वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट Supaul News : सुल्तानगंज नगर परिषद के ईओ कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर पूरे राज्य में नगर पंचायत के पदाधिकारी और कर्मी मर्माहत हैं. इसी के निमित्त बुधवार को वीरपुर नगर पंचायत के सभागार एक शोकसभा आयोजित कर मृतक ईओ की आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. जानकारी देते हुए नगर पंचायत के टैक्स दरोगा अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि आज पूरे बिहार के सभी नगर पंचायत, नगर परिषद में सुल्तानगंज की घटना की निंदा की गई है. आज दिवंगत कृष्ण भूषण कुमार के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है. बताया कि उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी गई है. ऐसे में नगर के कर्मी को कार्य करने में बाधा आएगी, भय का माहौल रहेगा और सरकारी कार्य करने में समस्या होगी. आयोजित शोक सभा के मौके पर मुख्य पार्षद सुशील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन, कनीय अभियंता सत्यं राज, लेखा पाल सत्यनारायण चौधरी, बुच्चू राउत, संजू कुमार, प्रदीप कुमार, खुशबू कुमारी, मनीष कुमार, संजय कुमार, सुधीरा कुमारी, विनीता भारती, पूजा देवी, मंजू देवी, जितेंद्र राउत समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










