बाइक व साइकिल में टक्कर, दो घायल

घटना के बाद 112 पुलिस द्वारा दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया
राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में जेपी चौक के समीप एनएच 27 पर सोमवार की देर शाम बाइक व साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद 112 पुलिस द्वारा दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया. जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड नंबर 04 निवासी लक्ष्मण दास का 20 वर्षीय पुत्र दीपक दास बाइक व वार्ड नंबर 07 निवासी मो मोहिउदीन का 13 वर्षीय पुत्र मो सोफीयान साइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान जेपी चौक के समीप दोनों वाहनों में टक्कर हो गई. जिसके बाद जेपी चौक पर मौजूद 112 की पुलिस द्वारा दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




