बाइक की ठोकर से बच्चा जख्मी, रेफर

Updated at : 07 Oct 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

बाइक की ठोकर से बच्चा जख्मी, रेफर

विज्ञापन

वीरपुर. भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर मुख्य सड़क के लालपुर वार्ड नंबर 14 के समीप एक अनियंत्रित बाइक ने आठ साल के बच्चे को ठोकर मार दी. जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों व परिजनों के द्वारा घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ पंकज कुमार की देखरेख में घायल बच्चे का उपचार किया गया. घायल बच्चे की पहचान लालपुर वार्ड नंबर 14 निवासी विजय पासवान का आठ वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार उर्फ बंटी कुमार के रूप में की गई है. उपचार के बाद चिकित्सक पंकज कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार किया गया है. लेकिन स्थिति अच्छी नहीं है. बच्चे का पैर टूट गया है. इसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है. घटना की जानकारी देते हुए घायल बच्चे के पिता विजय पासवान ने बताया कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे बच्चा दुकान से सामान लाने जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित बाइक ने बच्चे को ठोकर मार दी. जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन