तीन वाहन चालकों का काटा गया चलान

त्रुटिपूर्ण कागजात को लेकर तीन बाइकों का चालान काटा गया
वीरपुर. वीरपुर भीमनगर मुख्य सड़क मार्ग में लालपुर के समीप शनिवार की शाम भीमनगर थाने की पुलिस टीम ने सघन वाहन जांच चलाया गया, जहां त्रुटिपूर्ण कागजात को लेकर तीन बाइकों का चालान काटा गया. भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारी के आदेश पर वीरपुर भीमनगर मुख्य पथ के लालपुर के समीप वाहन जांच की जा रही है. वाहन चेकिंग के दौरान तीन के वाहन चालकों का चालान काटा गया. कहा कि यह क्षेत्र भारत नेपाल सीमा से लगा हुआ है इसलिए आवंछित अपराधियों की धड़ पकड़, शराब और आर्म्स आदि की रोकथाम और इस प्रकार के किसी भी गतिविधियों को अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




