टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, बाइक सवार को मारी ठोकर, दो व्यक्ति जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, बाइक सवार को मारी ठोकर, दो व्यक्ति जख्मी
विज्ञापन
राघोपुर.
थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार अंतर्गत एनएच 57 पर बतरान चकला के समीप सोमवार की रात्रि एक कार का टायर फटने से अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसके कारण बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं कार चालक घटना के बाद कार को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया. घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार एक कार प्रतापगंज से सिमराही की ओर रही थी. इसी दौरान बतरान चकला के समीप कार का टायर अचानक फट गया. जिसके कारण कार अनियंत्रित हो गयी और आगे चल रही एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. बाइक सवार घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत के भगता टोला निवासी 45 वर्षीय तारानंद शर्मा और 40 वर्षीय छोटे लाल रजक के रूप में की गई.घटना को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को साइड करवाकर यातायात चालू करवा दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










