ePaper

रेलिंग से टकरायी कार, महिला सहित तीन लोग जख्मी

Updated at : 18 Jul 2024 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

रेलिंग से टकरायी कार, महिला सहित तीन लोग जख्मी

विज्ञापन

निर्मली. मझारी चौक के पास एनएच 57 पर एक कार नियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गयी. हादसे में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए. हादसे में हुए धमाके की आवाज के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए लोगों ने घटना की सूचना एनएचआइ को दिया. उसके बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर कर तीनों जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मियों की पहचान समस्तीपुर जिले निवासी कामेश्वर चौधरी, किशोरी सिन्हा एवं खुशबू कुमारी के रूप में हुई. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कामेश्वर चौधरी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि 02 दिन पूर्व समस्तीपुर से अररिया जिला के जोगबनी एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. वापस लौटने के दौरान मझारी चौक से उत्तर एनएच 57 पर कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गयी. जिसमें कर सवार तीनों लोग जख्मी हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन