खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर अनुज्ञप्ति होगी रद्द

Updated:
विज्ञापन
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर अनुज्ञप्ति होगी रद्द

खाद्य आपूर्ति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई

विज्ञापन

– एसडीएम ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ की बैठक, दिये कई निर्देश निर्मली. अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी डीलरों को बुलाया गया था. जहां खाद्य आपूर्ति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य फोर्टिफाइड चावल की गुणवत्ता, नियंत्रण एवं भंडारण से संबंधित दिशा-निर्देशों को स्पष्ट करना था. एसडीएम ने सभी डीलरों को निर्देशित किया कि वे सरकारी मानकों के अनुरूप चावल का वितरण सुनिश्चित करें और उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा कि फोर्टिफाइड चावल का सही तरीके से भंडारण एवं वितरण आवश्यक है. ताकि लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अनाज मिल सके. एसडीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उचित लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना डीलरों की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी डीलर द्वारा अनियमितता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मौजूद बीएसओ रामलाल पासवान ने पीडीएस डीलरों को डिजिटल राशन वितरण प्रणाली, लाभार्थियों के ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. साथ ही डीलरों को आवश्यक प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई गई. बैठक के दौरान कुछ डीलरों ने अपने क्षेत्र में खाद्यान्न आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को भी रखा. जिन पर एसडीएम ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी डीलर का सहयोग आवश्यक है. बैठक के अंत में एसडीएम ने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि वे सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें. कहा कि यदि किसी भी विक्रेता द्वारा गलत तरीके से खाद्यान्न वितरण किया जाता है तो उनका अनुज्ञप्ति रद्द किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन