एनएच 27 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बीएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल, डीएमसीएच दरभंगा रेफर

Updated:
विज्ञापन

गांव निवासी 45 वर्षीय बीएसएफ जवान लक्ष्मण साह स्कूटी पर सवार होकर किशनगंज में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे

विज्ञापन

सरायगढ़ सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर झाझा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान लक्ष्मण साह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनगर गांव निवासी 45 वर्षीय बीएसएफ जवान लक्ष्मण साह स्कूटी पर सवार होकर किशनगंज में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 27 पर झाझा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मण साह स्कूटी से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के तुरंत बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को सरायगढ़ भपटियाही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया. चिकित्सक डॉ मयंक रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन