ePaper

नहर के पानी में उपलता मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Updated at : 02 Aug 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद राघोपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के वार्ड नंबर 09 स्थित गम्हरिया उप शाखा नहर में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद राघोपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग नहर के समीप घूमने गए तो देखा कि नहर में एक लाश तैर रही है. जिसके बाद इसकी सूचना राघोपुर पुलिस को दी गई. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नहर से शव को बाहर निकलवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. जानकारी अनुसार महिला की उम्र करीब 35 साल बतायी जा रही है. मृत महिला कौन है, कहां की है और कैसे उसकी मौत हुई है, इस बात को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. फिलहाल पुलिस शव की पहचान में जुट गई है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. शव के शिनाख्त की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन