गोली लगी हुई महिला का शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने बताया कि लाश को देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया है
राघोपुर. थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत अंतर्गत स्थित गम्हरिया उपशाखा नहर के किनारे गुरुवार की सुबह एक महिला का शव देखा गया. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना राघोपुर पुलिस को दी गयी. वहीं सूचना मिलने के बाद राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार व वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया. घटना को लेकर जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा कि नहर किनारे एक महिला की लाश पड़ी हुई थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना राघोपुर पुलिस को दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि लाश को देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया है. हालांकि शव की पहचान घटनास्थल पर नहीं हो सकी. जिसके बाद प्रशासन द्वारा शव के शिनाख्त हेतु प्रक्रिया की जा रही है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शिनाख्त हेतु प्रक्रिया की जा रही है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. आगे की प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




