अग्नि पीड़ितों के बीच कंबल वितरित

Updated:
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुल ग्यारह अग्नि पीड़ित परिवार आवास सर्वे में सूचीबद्ध हैं

विज्ञापन

बलुआ बाजार. भीमपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में शनिवार की सुबह बीडीओ राकेश कुमार ने अग्नि पीड़ितों के बीच कंपन का वितरण किया. अग्नि पीड़ितों में मंगली देवी, दमजी देवी, संगीता देवी, शिव नारायण उरांव, पवित्री देवी, शशि कला कुमारी, कामिनी कुमारी, अनिता देवी, मजूला देवी, बबीता कुमारी, सरिका कुमारी सहित ग्यारह परिवारों को कंबल दिया गया. बीडीओ ने बताया कि पिछले दिनों अगलगी की घटना में भीमपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 उरांव टोला में लोगों के घर जलने की सूचना मिली थी. इसके बाद स्थल का जायजा लेकर अग्नि पीड़ितों के बीच कंबल वितरण किया गया. साथ ही आवश्यक लाभ दिलाने को लेकर अग्नि पीड़ितों को आश्वस्त किया गया है. उन्होंने बताया कि कुल ग्यारह अग्नि पीड़ित परिवार आवास सर्वे में सूचीबद्ध हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन