हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा सिर्फ परंपरा नहीं, यह एकता और गर्व की पहचान है

विज्ञापन

पिपरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान (13 से 15 अगस्त) के तहत गुरुवार को पिपरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा का नेतृत्व भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष कमलेश मंडल ने किया. तिरंगा यात्रा पिपरा बाजार से होकर प्रखंड के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः गांधी चौक पर समाप्त हुई. यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया. पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार पौद्दार ने बताया कि सभी संघात्मक मंडलों के शक्ति केंद्रों पर तिरंगा फहराया जाएगा. तिरंगा यात्रा सिर्फ परंपरा नहीं, यह एकता और गर्व की पहचान है. यात्रा में प्रमुख रूप से प्रमोद खां, निर्मल झा, विजय शर्मा, सुशील मेहता, विनोद कुमार, अजय कुमार झा, बेचन पासवान, धीरज कुमार, राज किशोर, पंकज कुमार, रमेश यादव समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन