नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के 45 वर्षीय नेता नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय जुलूस निकाला.

विज्ञापन

सुपौल. भारतीय जनता पार्टी के 45 वर्षीय नेता नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय जुलूस निकाला. जुलूस शहर के विभिन्न भागों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा. जहां आतिशबाजी की गयी. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने कहा कि बिहार के इस युवा सपूत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने बड़ा विश्वास जताया है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा को बधाई व शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, संतोष प्रधान, राम अवतार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सरोज कुमार झा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी रणधीर ठाकुर, राजधर यादव, गजेंद्र सिन्हा, मो जहीर, सुशील कुमार यादव, अर्चना मेहता, सीमा मेहता, रंजू झा, गौरी शंकर मंडल, सुशील कुमार मंडल, रमन चंद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन