वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विश्वकर्मा पूजा की देर रात भीमनगर-सहरसा मुख्य पथ एनएच 106 पर मोद नारायण कॉलेज के समीप एक बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई.
वीरपुर. विश्वकर्मा पूजा की देर रात भीमनगर-सहरसा मुख्य पथ एनएच 106 पर मोद नारायण कॉलेज के समीप एक बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि बाइक सवार अन्य दो युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटनास्थल पर पहुंची भीमनगर पुलिस ने सभी जख्मी को पुलिस वाहन से ही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां उपचार के क्रम में एक गंभीर रूप से घायल को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस शव क़ो अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि अन्य दो बाइक पर सवार में एक गंभीर रूप से घायल क़ो डीएमसीएच भेजा गया. जबकि दूसरे का उपचार अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगों की माने तो दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बाइक के पड़खच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि बाइक सवार सभी कटैया पावर हाउस से विश्वकर्मा पूजा का मेला देख कर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक क़ो जोरदार टक्कर मार दी. भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लाश क़ो परिजनों क़ो सौंप दिया गया है. अब तक किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. मृतक की पहचान भीमनगर वार्ड नंबर 10 नया बाजार निवासी 35 वर्षीय मो अब्बास के रूप मे की गई है. वहीं घायलों मे 23 वर्षीय मृतक मो अब्बास का भांजा लौकही निवासी मो इबरान और दूसरा भीमनगर वार्ड नंबर 11 निवासी 28 वर्षीय रामेश्वर साह है. मृतक मो अब्बास शादीशुदा था जिसके चार पुत्री है. घटना के बाद भीमनगर नया बाजार में शोक का माहौल व्याप्त है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










