साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक सवार जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

पिपरा बाजार स्थित एन एच 327 ई पर साइकिल सवार को बचाने में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा बाजार स्थित एन एच 327 ई पर साइकिल सवार को बचाने में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को डायल 112 की टीम ने सीएचसी पिपरा पहुंचाया. जानकारी अनुसार, बाइक सवार छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के रोहित कुमार अपने निजी काम से सुपौल जा रहे थे. पिपरा बाजार में साइकिल सवार को बचाने में बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे सीएचसी पिपरा पहुंचाया गया. सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल तो पहुंचा दिया गया, लेकिन सीएचसी पिपरा में तत्काल न तो इमर्जेंसी वार्ड में कोई डॉक्टर थे ना ही ओपीडी में यहां तक की उस समय एक भी एएनएम मौजूद नहीं थी. इससे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है, जबकि इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे डॉक्टर एवं एएनएम का होना अनिवार्य है. घायल युवक कुछ देर तक बेड पर पड़ा रहा. तब जाकर किसी ने डाक्टर को फोन कर बुलाया. इसके बाद घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन