ePaper

ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार जख्मी, रेफर

Updated at : 26 Jun 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार जख्मी, रेफर

बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई

विज्ञापन

निर्मली. निर्मली-कुनौली मुख्य सड़क मार्ग पर भुतहा चौक के समीप एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राम प्रकाश पासवान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. जख्मी की पहचान नरहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भुतहा गांव वार्ड संख्या 04 निवासी राज कुमार साह के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, राज कुमार किसी काम से बाइक से जा रहे थे. तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर को स्थानीय लोगों की मदद से कब्जे में ले लिया गया है. वहीं घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन