सड़क पर बाइक का संतुलन बिगड़ा, पत्नी की मौत, पति व भाभी जख्मी

Updated at : 10 Apr 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर बाइक का संतुलन बिगड़ा, पत्नी की मौत, पति व भाभी जख्मी

इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया

विज्ञापन

निर्मली. सीमा से सटे मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई. यह हादसा कुनौली-निर्मली मुख्य सड़क पर बनगामा चौक के पास हुई. मृतका की पहचान मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के दुधैला गांव निवासी अजित कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उनकी शादी महज एक वर्ष पहले ही हुई थी, और इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी अपने पति और भाभी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर निर्मली आ रही थी, इसी दौरान बनगामा चौक के पास सड़क पर पड़े ईंट के टुकड़े से बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि ज्योति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी घायल हो गईं. बाइक चला रहे व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद परिजन ज्योति को घायल समझकर अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल प्रबंधक मुकेश कुमार की देखरेख में ड्यूटी पर तैनात डॉ दीपक कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव को ऑटो से अपने घर ले गए. निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि घटना मधुबनी जिले के अंतर्गत हुई है. घायल को इलाज के लिए निर्मली लाया गया था, लेकिन इस संबंध में स्थानीय थाना को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन