छातापुर के प्राथमिक विद्यालय में बीडीओ के निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल, एचएम अनुपस्थित, एमडीएम में भी मिली गड़बड़ी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- विद्यालय में सहायक शिक्षक से पुछताछ करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छातापुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नौनिया टोला रामपुर का बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान प्रधानाध्यापक और एक सहायक शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि मध्याह्न भोजन में भी गंभीर खामियां पाई गईं. बीडीओ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है.

विज्ञापन

Supaul School Inspection: छातापुर (सुपौल). प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौनिया टोला रामपुर में शुक्रवार को बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन व्यवस्था में कई गंभीर खामियां सामने आईं. बीडीओ ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षकों और एमडीएम प्रभारी को निर्देश जारी किये.

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक और शिक्षक मिले अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिनंदन अनुपस्थित पाए गए. वहीं सहायक शिक्षक राजकिशोर यादव 1 अगस्त से उपस्थिति पंजी में लगातार अनुपस्थित मिले. बीडीओ ने दोनों की उपस्थिति काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा. उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

एमडीएम में मिली अनियमितता

बीडीओ ने पाया कि विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार नहीं बनाया जा रहा था. शुक्रवार को बच्चों को पोषक आहार के रूप में अंडा अथवा फल दिया जाना था, लेकिन इसकी कोई व्यवस्था नहीं थी. इस पर उन्होंने एमडीएम प्रभारी को कड़ी हिदायत देते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार का निर्देश दिया.

विद्यालय में मिले 35 छात्र

निरीक्षण के समय विद्यालय में लगभग 35 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले. बीडीओ ने उपस्थित शिक्षकों से अनुपस्थित प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Supaul School Inspection: बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रखंड के विद्यालयों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. जहां भी शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति या बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में लापरवाही मिलेगी, वहां जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन