बरैल उमावि को मिले संगीत वाद्ययंत्र, छात्रों में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन
बरैल उमावि को मिले संगीत वाद्ययंत्र, छात्रों में खुशी की लहर

विद्यार्थियों ने संगीत के प्रति अपनी रुचि को जाहिर करते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया

विज्ञापन

सुपौल. जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत मुरली मनोहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरैल में शिक्षा विभाग की ओर से संगीत वाद्ययंत्र उपलब्ध कराए जाने पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया. लंबे समय से संगीत संसाधनों की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह एक यादगार पल बन गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविशंकर कुमार ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल न केवल विद्यार्थियों को संगीत के प्रति प्रेरित करेगी, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होगी. उन्होंने कहा कि संगीत एक ऐसी विधा है जो विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. संगीत शिक्षिका किरण मिश्रा ने बताया कि स्कूल के सभी बच्चों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था. वाद्ययंत्र मिलने के बाद छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. उन्होंने कहा कि बच्चों ने नए वाद्ययंत्रों का विधिवत पूजा-अर्चना कर मां भगवती की आराधना की और अपने सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था भी प्रकट की. विद्यार्थियों ने संगीत के प्रति अपनी रुचि को जाहिर करते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया. कहा कि बिहार सरकार की इस सराहनीय पहल से निश्चित रूप से विद्यालयों में संगीत शिक्षा को नया आयाम मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने में मदद मिलेगी. विद्यार्थियों के भीतर छिपी कला को निखारने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन