बाबा श्री श्याम का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव, निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर

Updated:
विज्ञापन

यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए

विज्ञापन

सुपौल. एकादशी तिथि के अवसर पर बाबा श्री श्याम जी का जन्म दिवस हिंदू सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इसी क्रम में श्री श्याम परिवार द्वारा श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी स्थित श्री श्याम शरणम में बाबा श्री श्याम जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है. कार्यक्रम के मुख्य यजमान घनश्याम अग्रवाल के निवास स्थान से शनिवार की सुबह 7:00 बजे 21 श्री निशान ध्वज यात्रा निकाली गई. यह भव्य यात्रा महावीर चौक से होते हुए बड़ी डाकघर मार्ग से गुजरकर श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी पहुंची. श्री निशान ध्वज वाहकों का स्वागत श्री श्याम नारायणी परिवार की महिला सदस्यों द्वारा पुष्पवर्षा से किया गया. यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. पूरा शहर “एक दो तीन चार, बाबा तेरी जय जयकार” जैसे जयकारों से गुंजायमान हो उठा. यात्रा के दौरान भक्तगण गीत-संगीत की मधुर ध्वनि पर नाचते-झूमते नजर आए, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्ति और उत्सव के रंग में रंग गया. संध्या 6:00 बजे से श्री श्याम शरणम, श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में पूजा-अर्चना, ज्योत एवं आरती का आयोजन किया गया. इसके उपरांत शाम 7:00 बजे से मुजफ्फरपुर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक सौरव शर्मा द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत की गयी. इस पावन अवसर पर विभिन्न शहरों से पधारे अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया. श्री श्याम परिवार के सक्रिय सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन