परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर जागरूकता रथ रवाना

परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल से जागरूकता सारथी रथ को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
निर्मली. परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल से जागरूकता सारथी रथ को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रत्येक वर्ष जुलाई महीने में विशेष पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है. लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गांवो में जागरूकता रथ भेजा गया है. ताकि परिवार नियोजन के प्रति लोग सजग और जागरूक हो सके. साथ ही परिवार नियोजन का समुचित लाभ आमजन उठा सके. मौके पर डॉ. सौरभ सुमन, डॉ. दिनेश प्रसाद,मोहन कुमार, सुंदर कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










