ऑटो ने ट्रैक्टर में मारी ठोकर, चालक सहित तीन जख्मी

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया
वीरपुर. एसएच 91 वीरपुर बलुआ मुख्य मार्ग में शुक्रवार को सीतापुर चौक के समीप वीरपुर से बलुआ की ओर जा रही एक सवारी ऑटो ने आगे जा रही ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे ऑटो में सवार महिला और ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है. ऑटो ने आगे जा रही ट्रैक्टर को ओवर टेक करने के दौरान पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. ऑटो ड्राइवर के अलावे एक महिला एवं एक बच्चा बैठा था. टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में 40 वर्षीय ऑटो चालक महावीर चौधरी गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे एलएन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डयूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ रामबाबू ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










