ePaper

गैस गोदाम से सिलिंडर चोरी का प्रयास, दो चोर गिरफ्तार

Updated at : 20 Jun 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
गैस गोदाम से सिलिंडर चोरी का प्रयास, दो चोर गिरफ्तार

पांच सिलिंडर भी बरामद

विज्ञापन

– पांच सिलिंडर भी बरामद जदिया. कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित मां जीवछ ग्रामीण वितरक गैस गोदाम से गुरुवार की रात चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चोर को मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी खेत के रास्ते फरार हो गया. गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर दूसरे अभियुक्त को भी दबोच लिया गया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान कोरियापट्टी पूर्व पंचायत के राजगांव वार्ड नंबर 05 निवासी अभिनव कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की वारदात में उसके साथ मनीष कुमार भी शामिल था, जो हिरापट्टी वार्ड संख्या 11 का निवासी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार रात उस समय सामने आई जब रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस की टीम ने देखा कि एक युवक कंधे पर गैस सिलेंडर उठाए मकई के खेत से होते हुए ग्रामीण सड़क की ओर आ रहा है. पुलिस को देखते ही युवक सिलेंडर फेंककर मकई के खेत में छिप गया. गश्ती दल ने तुरंत इसकी सूचना थाना को दी. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल के साथ एक अन्य वाहन मौके पर भेजा गया और खेतों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने खेत में छिपे अभिनव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाद में छापेमारी कर उसके साथी मनीष कुमार को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस ने चोरी किए गए पांच गैस सिलेंडर बरामद की है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन