एथलेटिक का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं दिखाया दम

Published at :21 Feb 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
एथलेटिक का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं दिखाया दम

आयोजित प्रतियोगिता में संस्कृति विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक खेलों में हिस्सा लिया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा कोसी कॉलोनी वार्ड नंबर 25 स्थित संस्कृति विद्या मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को एक दिवसीय एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन उपेन्द्र चंदन, मनोज रौशन, हीरा प्रसाद सिंह, कुमार करण लड्डू, संत सरोज, स्कूल के डायरेक्टर ई. प्रभाकर कुमार प्रभात, सतीश कुमार आलोक, राजेश कुमार, दीपक कुमार, रिंकेश कुमार, अनमोल कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया. आयोजित प्रतियोगिता में संस्कृति विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक खेलों में हिस्सा लिया. जिसमें दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, और रिले रेस जैसे रोमांचक खेल शामिल थे. इन खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों एवं स्कूल के शिक्षकों ने प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया. खेल के दौरान छात्रों का उत्साह देखने लायक था. वक्ताओं ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. बल्कि छात्रों को अनुशासन, समर्पण और सफलता के लिए मेहनत करना सिखाते हैं. वही संस्कृति विद्या मंदिर के डायरेक्टर ई प्रभाकर कुमार प्रभात ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें भविष्य में बड़े मंचों पर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन