शव पहुंचते ही गांव में छाया मातमी सन्नाटा, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं.

विज्ञापन

कटैया-निर्मली वीरपुर से घर लौटने के दौरान रतनपुरा थाना क्षेत्र के कोसी बांध पर पिपराही के समीप स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान तुलापट्टी वार्ड संख्या 04 निवासी 45 वर्षीय चंद्रभूषण मंडल और 65 वर्षीय जागो मंडल के रूप में हुई है. दोनों सोमवार की दोपहर घर से वीरपुर गए थे और वापसी के क्रम में यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे की सूचना पर रतनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मंगलवार सुबह जैसे ही शव घर पहुंचे, परिजनों के बीच कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं. मृतक जागो मंडल की पत्नी ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वे अपने पति के शव से लिपटकर बार-बार उन्हें साथ ले जाने की गुहार लगाती रही. जागो मंडल अपने पीछे दो बेटा और तीन बेटी छोड़ गए हैं. दूसरे मृतक चंद्रभूषण मंडल पिपरा प्रखंड जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल के दामाद बताए जा रहे हैं. वे अपनी पत्नी के लिए वीरपुर से पायल खरीदकर लौट रहे थे, जिसकी रसीद उनकी जेब से मिली. उनकी पत्नी पुनम देवी, जो शिक्षिका हैं, पति की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो जाती थी. चंद्रभूषण अपने पीछे 18 वर्षीय रिचा कुमारी, 15 वर्षीय ऑपचारिता कुमारी और 12 वर्षीय बेटे आर्यन राज को छोड़ गए हैं. कम उम्र में बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने का गम हर किसी को झकझोर रहा है. घटना की खबर फैलते ही पूर्व मुखिया लक्ष्मीकांत भारती, मुखिया विष्णुदेव मंडल, जिला परिषद प्रतिनिधि पंपल सिंह, महेंद्र साह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतकों के घर पहुंचे और शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन