बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्य को लेकर 244 करोड़ की राशि स्वीकृति

55-60 योजनाओं पर युद्धस्तर से कार्य किया जा रहा है
वीरपुर. बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्य को लेकर जल संसाधन विभाग ने कोसी नदी के लिए 244 करोड़ की लागत से 106 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी है. सभी कार्य 15 मई से पूर्व पूरे कर लिए जाएंगे. उक्त बातें जल संसाधन विभाग के वीरपुर कौशिकी भवन स्थित बाढ़ नियंत्रण एवं जल निःसंरण के चीफ इंजीनियर ई वरुण कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय वेश्म में बताया. आगे उन्होंने कहा कि इनमें से 76 योजनाओं के कार्य को निष्पादित किया जा चुका है. जबकि 55-60 योजनाओं पर युद्धस्तर से कार्य किया जा रहा है. ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा किया जा सके. स्वीकृत 106 योजनाओं में से 58 कार्य नेपाल प्रभाग में किया जा रहा है. जबकि शेष कार्य भारतीय प्रभाग में हो रहा है. कार्य की गुणवत्ता को लेकर संबंधित क्षेत्र के अभियंता मॉनिटिरिंग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सिकरहट्टा माझारी बांध पर विश्व बैंक संपोषित 288 करोड़ की लागत से कार्य किया जा रहा है. पायलेट चैनल के संबंध में पूछे जाने पर चीफ इंजीनियर ने बताया कि मैथमेटिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में निर्णय लिया जा सकेगा. मौके पर अधीक्षण अभियंता संजय कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




