शिविर में जो आवेदन नहीं जमा कर सके, वह आरटीपीएस काउंटपर जमा कर सकते हैं आवेदन

Updated:
विज्ञापन

छूटे हुए सभी पंचायत के रैयत अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर अपना अपना आवेदन जमा कर सकते

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायत में सोमवार को राजस्व महा-अभियान की सफलता को लेकर राजस्व विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया. सीओ धीरज कुमार ने बताया कि पंचायत सरकार भवन छिटही हनुमाननगर, बाढ़ आश्रय स्थल भपटियाही, सामुदायिक भवन गौरीपट्टी में राजस्व महाशिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जमाबंदी सुधार, खाता खेसरा और रकवा सुधार करना, छुटे हुए जमाबंदी अपलोड करना, आपसी बंटवारा, आवेदन लेने का कार्य किया जा रहा है. जो 20 सितंबर तक चलेगा. सीओ धीरज कुमार ने बताया कि कई जमीन रैयत की मृत्यु बहुत पहले हो गया है और उनका मृत्यु प्रमाण पत्र किसी कारणवश नहीं बन पाया है तो इसके लिए रैयत के परिजन शपथ पत्र के साथ एक सादे कागज पर स्वघोषणा पत्र के आधार पर मुखिया या सरपंच से अभिप्रमाणित कराने के बाद वंशावली में रैयत के मृत लिखे जाने के बाद उसका वंशावली मान्य होगा. जिसके आधार पर रैयत के परिजनों के नाम से जमाबंदी कायम कर दिया जाएगा. बताया कि राजस्व महाअभियान अंतर्गत जो भी रैयत अपने अपने पंचायत में लगने वाले शिविर में जमाबंदी सुधार सहित अन्य प्रकार के जमीन संबंधी सुधार करने को लेकर आवेदन नहीं दे पाये हैं. वैसे छूटे हुए सभी पंचायत के रैयत अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर अपना अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इस मौके पर बाढ़ आश्रम स्थल भपटियाही में सीओ धीरज कुमार, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, मुखिया विजय कुमार यादव, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर चंद्र भूषण कांत, अशोक ठाकुर, दिलीप कुमार, नीतीश कुमार, मुकेश कुमार अर्जुन कुमार विनोद कुमार मेहता सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन