सुपौल में एएलएमटी प्रशिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

लहटन चौधरी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में चुनावी एप्स व इवीएम का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

विज्ञापन

– लहटन चौधरी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में चुनावी एप्स व इवीएम का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण सुपौल. बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से चुनाव कार्यों से जुड़े प्रशिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. लहटन चौधरी सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन उप विकास आयुक्त-सह-वरीय पदाधिकारी सारा असरफ, जिला पंचायत राज पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग), उप निर्वाचन पदाधिकारी, एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (एनआईसी), के संयुक्त देखरेख में किया गया. प्रशिक्षण सत्र में मास्टर प्रशिक्षक अंजनी कुमार, धर्मेन्द्र कुमार एवं अमित कुमार ने असेंबली लेवल, मास्टर ट्रैनिंग (एएलएमटी) के रूप में चयनित प्रशिक्षुओं को चुनावी कार्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया. इस दौरान प्रशिक्षुओं को चुनावी मोबाइल एप्स (जो पीठासीन पदाधिकारियों के मोबाइल में अपलोड किए जाने हैं) के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही, इवीएम का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण भी कराया गया, ताकि मतदान के दौरान तकनीकी त्रुटियों से बचा जा सके और मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके. प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत, वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों द्वारा 30 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होने वाले द्वितीय चरण के जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यों की तैयारी का निरीक्षण किया गया।.इसके लिए सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल का दौरा कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा प्रशिक्षण से संबंधित कर्मियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए. जिला प्रशासन ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी स्तरों पर चुनावी कर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण, पारदर्शी व सुचारु मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन