ePaper

शराब मामले में फरार आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 19 Jun 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
शराब मामले में फरार आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

इस दौरान करजाईन थाना पुलिस ने भी प्रतापगंज पुलिस का सहयोग किया

विज्ञापन

प्रतापगंज. शराब मामले में फरार नामजद अभियुक्त के घर पुलिस ने न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाया. जानकारी देते हुए पुअनि राजेश्वर कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 72/23 का नामजद अभियुक्त कारजाईन थाना क्षेत्र के सीतापुर हरिराहा निवासी नूनू लाल शर्मा का लड़का रमण कुमार वर्ष 2023 में अवैध रूप से वाहन में शराब बरामद हुई थी. लेकिन रमण पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका था, जो अब तक फरार चल रहा है. जिसके विरुद्ध सुपौल उत्पाद टू के न्यायालय से बुधवार को इश्तेहार निर्गत किया गया. जिसे पुअनि राजेश्वर कुमार सशस्त्रबल के साथ करजाईन थाना क्षेत्र स्थित आरोपी रमण के घर पहुंच कर डुगडुगी बजा कर इश्तेहार चिपका दिया. इस दौरान करजाईन थाना पुलिस ने भी प्रतापगंज पुलिस का सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन